हिंदुस्तान की भाषा है ये
खरी बोली से प्रभावित है ये
बोलो कौन सी भाषा है ये
मेरी प्यारी हिंदी है ये
देवनागरी लिखावट इसकी
मुहावरों से सजावट इसकी
विश्व में दूसरे पद में है ये
मेरी प्यारी हिंदी है ये
उत्तर भारत में प्रचलित ज़्यादा
पर सारे भारत को इसने बांधा
इतनी शक्तिशाली है ये
मेरी प्यारी हिंदी है ये
एक हज़ार साल पुरानी
सैकड़ों सभ्यताओं में जानी मानी
ऐसी भाषा हमारी है ये
मेरी प्यारी हिंदी है ये
हिंदी साहित्य की समृद्धि
ब्रज, बुंदेली या फिर अवधी
हर रूप में मशहूर है ये
मेरी प्यारी हिंदी है ये
जितना भी करे विदेश भ्रमण हम
जितनीं भी बोले हिंदी हम कम
फिर भी दिल में रहती है ये
मेरी प्यारी हिंदी है ये
Beautiful Poem.
ReplyDelete