Sunday, April 8, 2018

पढ़ेगा भारत, बढ़ेगा भारत

ज्ञान एक भण्डार है
इसकी महिमा अपार है
जिस देश में ये विराजमान है
वहाँ सुखों का संसार है

ज्ञान एक ताकत है
ये देश की नज़ाकत हैँ
किसी की ये सियासत नहीं
पूरे देश की अमानत है

ज्ञान तभी ही बढ़ता है
और ज़्यादा निखरता है
जब शिक्षा के माध्यम से
पूरे समाज में ये बटता है

शिक्षा सब का हक़ है
इसमें क्या कोई शक है?
हर इंसान को शिक्षा दान
उन्नति का लक्ष्य है

जब हर नागरिक शिक्षित होगा
तभी भारत विक्सित होगा
साक्षरता के दम पर
पुरी तरह सुरक्षित होगा

पढ़ेगा मेरा भारत जब
बढ़ेगा मेरा भारत तब
आओ मिलके ठान ले
यही हो अपना नारा अब

जय हिन्द !

No comments:

Post a Comment