Monday, September 17, 2018

जीव जंतु हमारा वरदान

सोचो अगर इस पृथ्वी में
ना होता कोई दूजा प्राणी
चारो तरफ बस होते मनुष्य
करते हुए अपनी मनमानी

विज्ञान में विषय कम होते
पाठ्यक्रम भी होता सहज
चिड़ियाघर तुम ना जा पाते
जंगल में घूमते बेझिजग

पर पेड़ भी तो है एक प्राणी
पेड़ नहीं तो जंगल कहा?
चारो तरफ रेगिस्तान होता
कैसा अजीब होता ये जहाँ?

पेड़ ही देता स्वच्छ हवा
फल, फूल और छाया
पेड़ो के बिना इस जग की
पलट जाएगी काया

जानवर भी हैं बहुत ज़रूरी
आहार श्रृंखला का अंश
उसके बिना पारितंत्र अधूरा
ख़त्म हो जाएगा मानव वंश

गाये देती दूध हंमे
घोड़े देते हमें सवारी
मुर्गी देती पौष्टिक अंडे
कुत्ते देते वफादार यारी

केंचुए, भवरे, मधुमक्खी भी
देते है अपना सहयोग
इन सबके योगदान से
हम करते जीवन उपभोग

हर एक छोटे बड़े प्राणी की
अपनी भूमिका इस जग में
ये वसुंधरा है अजर
सब प्राणी के संग सहअस्तित्व में

जीव जंतु है एक वरदान
हमेशा करो इनका सम्मान
जियो खुद जीने दो इन्हे
सृष्टि का न करो अपमान

याद रखो हमेशा तुम
इनके बिना तुम हो रिक्त
ध्यान रखो सब जीवों का
इनके साथ तुम विकसित













No comments:

Post a Comment